कॉलोनाइजर ने रातों-रात कुआं खोद तान दी अवैध बाउंड्री

जावरा। जावरा क्षेत्र में एक कॉलोनाइजर की मनमानी के चलते हजारों किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। सेजावता दशहरा मैदान से होते हुए बरखेड़ी और उपलई गांव को जोडऩे वाले पीढी दर पीढी चले आ रहे परंपरागत रास्ते को एक कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से बंद कर दिया गया है। इस मनमानी के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने लामबंद होकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, कॉलोनाइजर ने गांव उपलई का रास्ता पूरी तरह से बाधित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। रास्ते को बंद करने के लिए कॉलोनाइजर ने पोकलेन मशीन की मदद से रातों-रात रास्ते के बीच में ही एक कुएं का निर्माण कर दिया।

इसके अलावा, परंपरागत रास्ते पर अवैध रूप से एक लंबी बाउंड्री वाल भी बना दी गई है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। रास्ता बंद होने के साथ-साथ जल निकासी की समस्या ने भी विकराल रूप ले लिया है। कॉलोनाइजर ने पानी की निकासी के लिए पाइप तो डाले हैं, लेकिन कैचमेंट एरिया से आने वाले पानी की मात्रा अधिक होने के कारण सारा पानी यातायात वाले रास्ते पर ही इक_ा हो रहा है।

इस जलभराव के कारण कस्तूरबा भवन में कोई भी कार्यक्रम होने पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है। इस स्थिति के कारण क्षेत्र के हजारों किसानों को अपने खेतों और गांवों तक आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों की मांग: तुरंत हटे बाउंड्री, चालू हो रास्ता

 

परेशान होकर ग्राम जावरा के कृषकगण जिनमें डीपी धाकड़, रमेश धाकड, राजेन्द्र धाकड़, मुकेश धाकड़, कन्हैयालाल, मांगीलाल, राजु नायमा, मनिष नायमा और सीताराम धाकड़ सहित कई अन्य किसान एकजुट होकर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे। सौंपे गए इस ज्ञापन में किसानों ने प्रशासन से स्पष्ट मांग की है कि इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। उन्होंने मांग की है कि रास्ते पर बनी अवैध बाउंड्री को हटाया जाए, पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और रास्ता पुन: सुचारू रूप से चालू करवाया जाए। किसानों ने कॉलोनाइजर के खिलाफ उचित और सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भी निवेदन किया है।

Next Post

बकरी चराने गई वृद्धा पर जंगली सुअर ने किया हमला

Sat Jul 11 , 2026
छिंदवाड़ा। चौरई तहसील के खैरांजी गांव में शनिवार को जंगली सुअर के हमले में 70 वर्षीय वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार खैरांजी निवासी जुगरूबाई पति मानसिंह अपने खेत के पास बकरी चराने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली सुअर ने उन पर हमला कर […]

You May Like