अल्टो कार से 30 हजार रुपए मूल्य की 10 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी

सोनकच्छ।स्थानीय पुलिस ने गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि को मुखबिर की सुचना पर क्षेत्र के बावई मार्ग पर अल्टो कार का पिछा कर, कार में रखी अवैध देशी शराब की दस पेटी पकड़ी और कर को जब्त कर सोनकच्छ थाने पर खड़ी की। थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि

पुलिस को सूचना मिली थी कि बावई मार्ग पर एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 41 सीए 8024 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है जिस पर प्रधान आरक्षक हरिओम यादव और आरक्षक श्याम बिहारी शर्मा को लेकर उक्त वाहन का पिछा किया जिसपर वाहन चालक जिसका सोनकच्छ थाने पर पूर्व से ही अपराधिक रेकार्ड है कुलदीप बुनकर तेज रफ्तार से भगा कर उबड़-खाबड़ रास्ते पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उक्त कार को जब्त कर उसके अंदर रखीं दस पेटी देशी शराब की जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत तीस हजार रुपए है। वहीं कार को सोनकच्छ थाने पर खड़ी की गई। पुलिस ने कुलदीप बुनकर बावई रोड निवासी पर आबकारी एक्ट 34/2 में कार्यवाही की गई।

Next Post

नवाब नगरी में मचेगा यूपी टी20 लीग का धमाल

Sat Aug 16 , 2025
लखनऊ 16 अगस्त (वार्ता) धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार समेत क्रिकेट जगत के कई नामचीन सितारे और प्रदेश के युवा खिलाड़ी रविवार से यहां शुरु हो रहे यूपी टी20 लीग 2025 में धमाल मचायेंगे। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में यूपीसीए के तत्वावधान में खेली जाने […]

You May Like