नवाब नगरी में मचेगा यूपी टी20 लीग का धमाल

लखनऊ 16 अगस्त (वार्ता) धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह और अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार समेत क्रिकेट जगत के कई नामचीन सितारे और प्रदेश के युवा खिलाड़ी रविवार से यहां शुरु हो रहे यूपी टी20 लीग 2025 में धमाल मचायेंगे।

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में यूपीसीए के तत्वावधान में खेली जाने वाली लीग का उदघाटन मैच रविवार शाम साढ़े सात बजे पिछले संस्करण के विजेता मेरठ मावरिक्स और उपविजेता कानपुर सुपर स्टार्स के बीच खेला जायेगा। रिंकू सिंह मेरठ मावरिक्स की ओर से खेलते नजर आयेंगे। मुकाबले से पहले इकाना स्टेडियम पर संक्षिप्त रंगारंग कार्यक्रम में अभिनेत्री दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया और पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान अपनी प्रस्तुति देंगी।

मैच का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर किया जायेगा। लीग में नोएडा सुपर किंग्स, काशी रुद्रास, मेरठ मैवरिक्स, कानपुर सुपरस्टार्स, गोरखपुर लायंस और लखनऊ फाल्कन्स हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल छह सितंबर को खेला जायेगा।

एक पखवारे से अधिक समय तक खेली जाने वाली लीग पर इंद्रदेव की भी नजर रहने के आसार हैं। पिछले दिनों हुयी झमाझम बारिश से मैदान नमी से भरपूर है और मौसम विभाग के आने वाले दिनों में भी बारिश का अनुमान जताया है।

 

Next Post

नन्हें-मुन्नों का अनोखा उपहार, 1 किलोमीटर तक वृक्षारोपण

Sat Aug 16 , 2025
भुआ/बिछिया/ मंडला। स्वतंत्रता दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जहां लोग पूजा-अर्चना और उत्सव में व्यस्त रहे, वहीं बिछिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीगरटोला और रिचका कला के नन्हें-मुन्नों ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की। बच्चों ने बाड़मेर पुल से रिचका कला तक करीब 1 किलोमीटर तक […]

You May Like