दिल्ली विस्फोट की हर एंगल से होगी जांच: शाह

नयी दिल्ली, 10 नवंबर (वार्ता) दिल्ली में लाल किले के सामने सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जायेगी।

श्री शाह ने विस्फोट पर सरकार की तरफ से दिए पहले बयान में कहा, “हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर इसकी गहन जांच की जायेगी। सभी विकल्पों की तुरंत जांच करके जांच के नतीजे जनता के सामने रखेंगे।”

उन्होंने कहा कि विस्फोट एक आई20 कार में हुआ। प्राथमिक सूचना के अनुसार, कुछ लोग हताहत भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि 10 मिनट के अंदर स्पेशल सेल की एक टीम मौके पर पहुंच गयी। एनएसजी और एनआईए की टीम एफएसएल के साथ जांच शुरू कर चुकी है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि शाम सात बजे के आसपास सुभाष मार्ग पर लाल किले के सामने चौराहे पर एक कार में विस्फोट के पास आसपास के कई वाहनों में आग लग गयी। घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है और कई लोग घायल हैं।

श्री शाह ने घटना के बाद दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और स्पेशल सेल के प्रभारी से बात की। इसके बाद वह दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने पहुंचे।

 

Next Post

पं देवप्रभाकर मंदिर में वैदिक मंत्र एवं जलाभिषेक से सम्पन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा चरण

Mon Nov 10 , 2025
कटनी । दद्दा धाम में प्राचीन नागर शिला मंदिर की शैली पर बने परमपूज्य गुरुदेव पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के नवनिर्मित मंदिर में वैदिक अनुष्ठानों और पंचरात्र आगम शास्त्रों द्वारा दद्दाजी जी के विग्रह की तीन दिनों के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम में आज दूसरे दिन पंडित पूरनलाल शास्त्री एवं […]

You May Like

Play sound