भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल 26 अगस्त को आएंगे

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्‍ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल का 26 अगस्त को अपरान्ह 3:50 बजे दुर्ग हमसफर ट्रेन द्वारा ग्वालियर में प्रथम आगमन होगा। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार ल स्वागत किया जाएगा। ग्वालियर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता आशीष उषा अग्रवाल का स्वागत कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मिली नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देंगे।

भाजपा ग्वालियर जिला कार्यालय, मुखर्जी भवन में जिले की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी आशीष अग्रवाल के 26 अगस्त को प्रथम नगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। उनके स्‍वागत पर विस्‍तार से चर्चा की गई। भाजपा के पूर्व जिला अध्‍यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि उनके स्‍वागत में कोई कमी न रहे। ग्‍वालियर रेलवे स्‍टेशन से लेकर महाराजबाड़ा तक कार्यकर्ताओं द्वारा भव्‍य स्‍वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस चौकी, 38 नंबर बंगला, केशर बाग, एलएनआईपी कॉलेज, मेला मैदान, एमआईटीएस कॉलेज, गोले का मंदिर, कटारे फार्म शहीद, गोवर्धन कॉलोनी, पिंटू पार्क एवं पं. दीनदयाल उपाध्‍याय की प्रमिता पर स्वागत किया जाएगा।

Next Post

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक तेजी के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 1.64 लाख रुपये के पार पहुंच गया है

Tue Aug 25 , 2026
नई दिल्ली, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर डॉलर के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ और वायदा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, सोने की कीमत 900 रुपये बढ़कर 1,64,400 रुपये प्रति […]

You May Like