
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में रंगदारी में मांगे 2 लाख नहीं देने पर बदमाशों ने गोली चलाने के साथ पिता पुत्र पर चाकू से वार कर दिए।
पुलिस ने बताया कि पल्लव शर्मा 31 वर्ष निवासी शर्मा कम्पाउड गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि घर के बाहर पिता के साथ खडा था, तभी मोनू सबलोक अपने साथियों के साथ आया और उसके पिता से स्कार्पियो खरीदने के लिये 2 लाख रूपये की मांग करने लगा। उसके पिता ने कहा कि किस बात के रूपये चाहिये तो मोनू ने चाकू से हमला कर पिता के दाहिने जांघ में चोट पहुंचा दिये। मोनू के साथी कह रहे थे बचना नहीं चाहिये, मोनू सबलोक ने जान से मारने की नीयत से उसके पिता के पेट में चाकू से हमला कर चोट पहुंचा दी । वह बीच बचाव करने लगा तो मोनू ने चाकू से हमला कर उसे भी दोनों जांघों में चोट पहुंचा दी। कम्पाउड के लोग बचाने आये तो मोनू सबलोक ने देशी कट्टे से उस पर एवं उसके पिता अतुल शर्मा, चाचा अजीत शर्मा के उपर फायर किया, लेकिन गोली नहीं लगी, इसके बाद सभी वहॉ से भाग गये।
