शासकीय कार्यालयों में बगैर वैध दस्तावेज के वाहन नहीं चल सकेंगे बीमा, फिटनेस व परमिट अनिवार्य

सतना।परिवहन विभाग ने शासकीय विभागों, निगमों एवं निकायों द्वारा विभिन्न प्रयोजनों के लिए अनुबंधित किए जाने वाले वाहनों के संबंध में नवीन निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार अब बगैर वैध दस्तावेजों के किसी भी वाहन को शासकीय कार्यालयों में उपयोग में नहीं लिया जाएगा। शासकीय विभागों द्वारा सीधे अथवा निजी एजेंसियों के माध्यम से उपयोग में लाए जाने वाले मालवाहक एवं यात्री वाहनों के सभी वैधानिक दस्तावेज अनुबंध से पूर्व और वाहन उपयोग की संपूर्ण अवधि के दौरान वैध होना अनिवार्य होगा। साथ ही, विभागों को भुगतान से पहले भी इन दस्तावेजों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग ने यह भी निर्देश दिये है कि खनिज अथवा अन्य सामग्री के परिवहन के लिये जारी की जाने वाली अनुमति संबंधित वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक नहीं होनी चाहिए। अनुबंधित वाहनों द्वारा नियमानुसार मोटरयान कर का भुगतान किया गया होना चाहिए।

Next Post

दूषित पानी से 18 मौतें, फिर भी सवाल जनता से? सांसद पाटिल के बयान ने उजागर की सत्ता की संवेदनहीनता: अरुण यादव

Thu Jan 8 , 2026
भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 18 नागरिकों की मौत ने प्रदेश की शासन-प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह त्रासदी केवल तकनीकी चूक नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं की पोल खोलती […]

You May Like