पुलिस ने नवोदय विद्यालय के छात्रों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर

शिवपुरी: शिवपुरी पुलिस द्वारा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जवाहर नवोदय विद्यालय, नरवर में वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सायबर सेल प्रभारी ने छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने और बदलते डिजिटल परिवेश में सुरक्षा के साथ लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों के मन में उठने वाली जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया।

नरवर थाना प्रभारी विनय यादव ने छात्रों को वर्तमान में प्रचलित अपराधों जैसे- वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया क्राइम और खतरनाक एपीके फाइल्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुरक्षा के लिए पुलिस के गोल्डन रूल्स सायबर सेल शिवपुरी ने आमजन और छात्रों के लिए बचाव के महत्वपूर्ण उपाय साझा किए जैसे फर्जी ऐप्स,सोशल मीडिया पर दिखने वाले फर्जी लोन एप्लिकेशन डाउनलोड न करें। निजी जानकारी की सुरक्षा,किसी भी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल के प्रलोभन में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। अपना ओटीपी कभी किसी को न बताएं और अनजान वेबसाइट्स पर लॉगिन करने से बचें।
हेल्पलाइन नंबर जारी
पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार होता है, तो वह तुरंत शिवपुरी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 7049123288 या राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दे सकता है।

Next Post

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में जस्टिन बीबर की चार साल बाद धमाकेदार वापसी, लेडी गागा ने जीता 15वां ग्रैमी,दलाई लामा को मिला करियर का पहला प्रतिष्ठित सम्मान

Mon Feb 2 , 2026
लॉस एंजिल्स | संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ’68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स’ में इस साल जस्टिन बीबर की वापसी ने वैश्विक स्तर पर सुर्खियां बटोरीं। करीब चार साल के लंबे अंतराल के बाद बीबर ने मंच पर कदम रखा और अपने शर्टलेस अवतार में दी गई दमदार परफॉर्मेंस से प्रशंसकों को […]

You May Like