कैबिनेट मंत्री और सांसद ने कार्यकर्ताओं संग मनाया मकर संक्रांति पर्व

आलीराजपुर। मकर संक्रांति के पर्व पर शहर में हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दिया। कैबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता चौहान ने अपने कार्यकर्ताओं और वनवासी कल्याण छात्रावास के बच्चों के साथ मिलकर पारंपरिक खेलों का आनंद लिया।

विधायक प्रतिनिधि गोविंदा गुप्ता ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद श्रीमती चौहान ने धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हल्दी कुमकुम की परंपरा का भी निर्वहन किया। सांसद श्रीमती चौहान ने उपस्थित महिलाओं को हल्दी कुमकुम की टिकी लगा कर मकर संक्रांति का उपहार प्रदान किया।

टीमों में बटे, 2 खेल में दोनों टीम एक एक बार जीती

हल्दी कुमकुम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं दो टीम बनाई गई, जिसमें एक टीम के कप्तान केबिनेट मंत्री श्री नागरसिंह चौहान थे वहीं, दूसरी टीम ने सांसद श्रीमती अनिता चौहान के नेतृत्व में टास जीत कर पहली पारी खेली। पहला मैच सांसद श्रीमती चौहान की टीम ने जीता वही दूसरा मैच कैबिनेट मंत्री श्री चौहान की टीम ने अपनी फिल्डिंग से सभी धुरंधरों को आउट करते हुए शानदार प्रदर्शन कर अपने कब्जे में लिया।

गिल्ली डंडा के बाद वहां पतंगों की डोर संभाल कर सभी ने पतंग का आनंद लिया। जिसके बाद वनवासी कल्याण छात्रावास के बच्चों के साथ क्रिकेट का आनंद भी लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री एवं सांसद के साथ साथ जिलाध्यक्ष किशोर शाह, जिला महामंत्री रिंकेश तंवर, जिला मंत्री रितेश डावर, विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान एवं गोविंदा गुप्ता, नगर अध्यक्ष गिरिराज मोदी, नगर महामंत्री राजेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता अशोक ओझा, प्रताप सिह सिसोदिया, दशरथ चंदेल सहित जिला एवं नगर मंडल सहित महिला मंडल की कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

लेन-देन के विवाद में चलाए थे लाठी और डंडे, पुलिस ने 9 को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस 

Wed Jan 14 , 2026
रतलाम। पुलिस ने वीडियों सामने आने के बाद लेन-देन के विवाद में लाठी और डंडे चलाने वाले आरोपियों का जुलूस निकाला। मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। सभी पर शांति भंग के आरोप में केस दर्ज किया। सोमवार रात स्टेशन रोड थाने के पीछे पुलिस लाइन […]

You May Like