भोपाल की सड़कों पर गूंजी बुलेट की धमक, 100 जांबाज राइडर्स ने सिखाया सड़क सुरक्षा का पाठ

भोपाल:रविवार को रॉयल एनफील्ड की ओर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अपने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से आए करीब 100 रॉयल एनफील्ड राइडर्स और बाइकिंग समुदाय के सदस्यों ने हिस्सा लिया। भोपाल में रॉयल एनफील्ड की बाइक रैली, 100 बाइकर्स ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश रैली पुलिस कमिश्नर कार्यालय से शुरू होकर आईएसबीटी तक निकाली गई। पूरे मार्ग में बाइकर्स ने हेलमेट पहनकर सुरक्षित राइडिंग की और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और लोगों में जिम्मेदार वाहन चलाने की आदत विकसित करना था।
रैली में शामिल राइडर्स ने कहा कि “सेफ राइड, सेफ लाइफ” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और ट्रैफिक नियमों का सम्मान करने की अपील की।इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए बाइकर्स ने सुरक्षित मोटरसाइक्लिंग, अनुशासित राइडिंग और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जताई। आयोजन के माध्यम से युवाओं को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का संदेश दिया गया।

Next Post

भोपाल के होटल में हथियारों के साथ घुसे 15 बदमाश, CCTV में कैद पूरी वारदात

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित बंगरसिया-भोजपुर रोड के जैन ब्रदर्स होटल में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 10 से 15 बदमाश तलवार, चाकू, हॉकी और बेसबॉल बैट जैसे हथियारों के साथ होटल में घुस आए। बदमाशों ने होटल में मौजूद चार युवकों पर हमला […]

You May Like