न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगा भारत

न्यू चंड़ीगढ़ 10 दिसंबर (वार्ता) कटक में पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ में अपनी बढ़त को दोगुना करने तथा दक्षिण अफ्रीका मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा।

भारत को पहले मैच में मिली 101 शानदार जीत को देखते हुए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। हालांकि, शीर्षक्रम के बल्लेबाज खासकर शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव फॉर्म प्राप्त करना करने उतरेंगे। वहीं गेंदबाजी में एक बार फिर अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह से उम्मीद होगी।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में काफी निराश किया था। ऐसे में वह दूसरे मैच में बेहतर प्रदर्शन करते हुए वापसी करना चाहेगा।

अगर दक्षिण अफ्रीका को यह मुकाबला जीतना है तो क्विंटन डिकॉक और एडन मारक्रम जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर करना होगा।

परिस्थिति को देखते हुए भारत अपने एकादश में बदलाव कर सकता है। अगर पिच सूखी रहती है तो भारत अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को एकादश में शामिल कर सकता है और अगर बल्लेबाजी में गहराई सुनिश्चित करने का फैसला करता है तो हर्षित राणा को एकादश में जगह मिल सकती है।

न्यू चंडीगढ़ में ओस का असर शायद उतना देखने न मिले। यहां आईपीएल में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने छह मुकाबले जीते थे जबकि पांच में उन्हें हार मिली थी। यहां 200 से अधिक स्कोर के साथ ही 111 के स्कोर का भी सफलतापूर्वक बचाव किया जा चुका है। इस पिच पर तेज गेंदबाजो का दबदबा रहा है।

भारत संभावित एकादश:- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका संभावित एकादश:- क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मारक्रम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डॉनोवन फरेरा, मार्को यानसन, लुथो सिपामला/कॉर्बिन बॉश/जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी और एनरिच नॉर्किया

 

 

Next Post

अंतर जिला सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में नर्मदापुरम ने बैतूल को दी शिकस्त

Wed Dec 10 , 2025
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में अंतर जिला सीनियर वर्ग टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला बैतूल और नर्मदापुरम के मध्य एमपीसीए मैदान पर गया जिसमें नर्मदापुरम ने पहली पारी में 262 रनों की बढ़त के आधार पर बैतूल को एकतरफा हराया।नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप […]

You May Like