अंतर जिला सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में नर्मदापुरम ने बैतूल को दी शिकस्त

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के तत्वाधान में अंतर जिला सीनियर वर्ग टूर्नामेंट में तीसरा मुकाबला बैतूल और नर्मदापुरम के मध्य एमपीसीए मैदान पर गया जिसमें नर्मदापुरम ने पहली पारी में 262 रनों की बढ़त के आधार पर बैतूल को एकतरफा हराया।नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि बैतूल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 179 रनों पर सिमट गई थी। नर्मदापुरम की ओर गौतम रघुवंशी,हिमांशु शिंदे, हर्षित परसाई और अनुराग मालवीया ने 2- 2 विकेट लिए शेष गौरव दशोरे एवं कार्तिक राजोरिया को 1- 1 सफलता प्राप्त हुई। नर्मदापुरम ने बल्लेबाजी करते हुए अखिल निगोटे के शतक 159, यश दुबे के 87 रन,राज मेहता 64 रन,हिमांशु शिंदे 45 रन और रित्विक दीवान के 36 रनों की मदद से दिन के निर्धारित ओवर में 6 विकेट खोकर 441 रन बनाए ।मैच में नतीजा आते नहीं दिखाई देने पर अंपायर द्वारा नर्मदापुरम को विजेता घोषित किया गया । अखिल निगोटे को शतकीय पारी के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया।मैच के दौरान सिलेक्टर नितेश राजपूत, जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनोहर बिल्थरिया नर्मदापुरम एवं बैतूल के कोच सहित अंपायर हरीश हनोतिया, विष्णु बौरासी एवं स्कोरर दिनेश वर्मा उपस्थित रहे।

Next Post

ग्यारह साल में कागजों से उतरकर क्रियान्वयन तक पहुंचे अधिकार: मिश्रा

Wed Dec 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने बुधवार को कहा कि पिछले 11 साल में सरकार की एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि लोगों के अधिकार कागजों से निकलकर क्रियान्वयन के चरण तक पहुंचे। राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर यहां भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम […]

You May Like