हवाई हमले से पहले सायरन के साथ होगा ब्लैकआउट, ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, सड़कों पर उतरी पुलिस

ग्वालियर: ग्वालियर में आज बुधवार शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक युद्ध के दौरान आम नागरिक कैसे खुद को बचाएं, यह तरीके बताए और सिखाए जाएंगे। रात 7.40 बजे के लगभग सायरन की आवाज के साथ काल्पनिक हवाई हमले के दौरान पूरे जिले में ब्लैकआउट किया जाएगा। जिसमें घर, दुकान, प्रतिष्ठान सभी में हर तरह की लाइट बंद कर दी जाएंगी। परिवार के सभी सदस्य एक जगह एकजुट हो जाएंगे।

सेना, बीएसएफ, एयरफोर्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस की टीम बिल्डिंग में धमाके के बाद लगी आग से घायलों को रेस्क्यू कर ग्रीन कॉरिडोर से हॉस्पिटल पहुंचाएंगे। आपातकालीन हालात में खुद को सुरक्षित करने और बचाव के साथ एक दूसरे की मदद के लिए तैयार करने यह मॉक ड्रिल की जा रही है। मॉकड्रिल से पहले पुलिस ने सुबह से ही शहर भर में चेकिंग शुरू कर दी है।

आज तड़के पाक पर भारत द्वारा किए हवाई हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। ऐसे में हवाई हमले के दौरान कैसे खुद को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद करें यह सिखाना ही इस मॉक ड्रिल का मकसद है। दो मिनट सायरन बजाया जाएगा। इसके बाद पूरे ग्वालियर में ब्लैकआउट हो जाएगा।

Next Post

ब्राउन शुगर के सौदागर गिरफ्तार: इंदौर में सस्ते में खरीद, महंगे में बेचते थे नशा

Wed May 7 , 2025
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दो आदतन आरोपियों को धर दबोचा है. दोनों के कब्जे से 22.19 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे राजस्थान से सस्ते दामों पर ड्रग्स लाकर […]

You May Like