मुरैना: मुरैना के बानमौर थाना क्षेत्र के रामजानकी मंदिर और पास में ही स्थित सरस्वती विद्या स्कूल के सामने गोकशी की कथित वारदात के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मुरैना के एडिशनल एस पी सुरेंद्र डाबर ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है, साथ ही लोगों से ऐसे गंभीर मामले पर शांति बनाए रखने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि शहर के लोग सामाजिक सौहार्द बनाए रखें ताकि शहर में अमन चैन बनी रहे, पुलिस भी मुरैना की जनता के साथ है.
