दतिया पुलिस ने 15 दिवसीय विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया

दतिया: पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के मार्गदर्शन में जिले में विशेष यातायात अभियान प्रारंभ किया गया। अभियान के तहत तेज गति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट सीट बेल्ट, नाबालिग चालक, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत दिशा, ओवरलोडिंग तथा बिना रजिस्ट्रेशन-फिटनेस वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

अभियान के पहले दिन दतिया पुलिस ने देहात एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया। इस दौरान कुल 111 चालान कर 46,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया। दतिया पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

Next Post

देश के पूर्व उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. अरविंद गुप्ता ग्वालियर आए, एसकेवी पहुंचे

Tue Sep 9 , 2025
ग्वालियर: सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर में डॉ. अरविंद गुप्ता विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन, नई दिल्ली के निदेशक और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पूर्णिमा एम. गुप्ता का आगमन हुआ । वे 2014-17 के दौरान भारत सरकार के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रहे हैं।डॉ. अरविंद गुप्ता और उनकी […]

You May Like