ब्राउन शुगर के सौदागर गिरफ्तार: इंदौर में सस्ते में खरीद, महंगे में बेचते थे नशा

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत दो आदतन आरोपियों को धर दबोचा है. दोनों के कब्जे से 22.19 ग्राम ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे राजस्थान से सस्ते दामों पर ड्रग्स लाकर इंदौर में अधिक कीमत पर बेचते थे.
क्राईम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एमआर 04 स्थित सिद्धेश्वर जालंधर नाथ महादेव मंदिर के सामने एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका. पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को दबोचा लिया.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय वीरेन्द्र दयाल उर्फ विरु, निवासी राजा बाग कॉलोनी, बाणगंगा और 20 वर्षीय सचिन सिंह ठाकुर उर्फ गोलू निवासी सुगंधा नगर के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों में वीरेन्द्र दयाल बी.कॉम तक पढ़ा है और ट्रैवल्स का काम करता है, वहीं सचिन सिंह ठाकुर पढ़ा लिखा नहीं है और होटल में हलवाई का कार्य करता है. उस पर पहले से एनडीपीएस के साथ ही आबकारी की धाराओं में तीन प्रकरण पहले से दर्ज है.

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से ब्राउन शुगर सस्ते दामों में खरीदते थे और इंदौर शहर में नशे के आदी युवाओं को ऊंचे दामों में बेचते थे. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वे स्वयं भी नशे के आदि हैं और इसी लत को पूरा करने के लिए यह अपराध करते रहे हैं. क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से 22.19 ग्राम ब्राउन शुगर जोकि लगभग 3 लाख रुपए की बताई जा रही है के साथ एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी राजस्थान में किन स्रोतों से मादक पदार्थ खरीदते थे और इंदौर में इन्हें किन-किन लोगों को बेचते थे.

Next Post

ग्वालियर एयरपोर्ट को बंद किया, सभी उड़ानें रद्द, अस्पतालों पर रेडक्रॉस के झंडे

Wed May 7 , 2025
ग्वालियर:अत्यंत व्यस्त रहने वाले ग्वालियर के सिविल एयरपोर्ट को आज दोपहर बंद कर दिया गया है। आगामी 9 मई तक ग्वालियर एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को रद्द किया गया है। ग्वालियर में मौजूद एयरफोर्स के जवानों और युद्धक विमानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस बीच जिले के […]

You May Like