करंट से हुई दो लोगों की मृत्‍यु पर सहायता राशि सुनिश्चित हो जाये  कलेक्‍टर ने की लंबित पत्रों की समीक्षा, दिए निर्देश

जबलपुर। कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर सभागार में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्‍होंने विभागवार सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की और कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अन्‍य लंबित प्रकरणों का निराकरण तत्‍परता करने के निर्देश दिये। बैठक में उन्‍होंने फार्मर रजिस्‍ट्री में प्रगति, धान व कोदो, कुटकी उपार्जन की तैयारी, गिरदावरी का सत्‍यापन के संबंध में चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये। साथ ही कहा कि करंट से दो लोगों की मृत्‍यु पर अनुग्रह सहायता राशि सुनिश्चित हो जाये। समग्र ई-केवायसी को लेकर कहा कि सभी एसडीएम जनपद सीईओ की बैठक कर इस दिशा में प्रगति लायें। अब ठंड आने वाली है, अत: एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के रैन बसेरा में आवश्‍यक व्‍यवस्‍था सुनिश्चित कराये। केन्‍टीन, होटल व दीनदयाल रसोई में समय-समय पर निरीक्षण करें और मावा व खाद्यान्‍न का सैंपल भी लें। बैठक में सूक्ष्‍म सिंचाई योजना, स्‍वावलंबी गौशाला, उर्वरक वितरण, ई-अटेंडेंस, जल जीवन मिशन की प्रगति, सड़क सुधार, पीएम आवास, पीएम जनमन, धरती आबा व जाति प्रमाण पत्र आदि के साथ आदि कर्मयोगी मिशन के क्रियान्‍वयन के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिये। इसके अलावा वन ग्रामों का राजस्‍व ग्रामों में संपरिवर्तन, स्‍वरोजागर योजनाएं, छात्रवृत्ति, फेल ट्रांजेक्‍शन को रीचेक करने, स्‍कूलों, कॉलेजों में बालिकाओं के हीमोग्‍लोबीन टेस्‍ट करने के संबंध में विस्‍तार से चर्चा कर आवश्‍यक निर्देश दिये गये। कलेक्‍टर श्री सिंह ने कलेक्‍टर्स-कमिश्‍नर कॉन्‍फ्रेंस के विषयों पर बैठक पर चर्चा कर कहा कि कई जगहों पर अनाधिकृत रूप से पटाखों का संग्रहण कर विक्रय करते हैं, अत: इस पर कार्यवाही करें। त्‍यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए अमानक व मिलावटी पदार्थों पर कार्यवाही करें, इसके लिए बस स्‍टैंड के साथ-साथ अन्‍य स्‍थलों पर भी जांच की जाये। इस दौरान नगर निगम कमिश्‍नर रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

कुदवारी में शासकीय भूमि से हटाया अवैध कब्जा  

Mon Oct 13 , 2025
जबलपुर। तहसील अधारताल अंतर्गत ग्राम कुदवारी के पटवारी हल्का नंबर 80, राजस्व निरीक्षक मंडल महाराजपुर की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाया गया। जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 135 रकबा 0.440 हेक्टेयर में से 23×40 वर्गफुट (कुल 920 वर्गफुट) भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। प्रशासन द्वारा […]

You May Like