
जबलपुर। तहसील अधारताल अंतर्गत ग्राम कुदवारी के पटवारी हल्का नंबर 80, राजस्व निरीक्षक मंडल महाराजपुर की शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाया गया। जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 135 रकबा 0.440 हेक्टेयर में से 23×40 वर्गफुट (कुल 920 वर्गफुट) भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। प्रशासन द्वारा अवैध कब्जे के संबंध में तहसील कार्यालय में सुनवाई कर प्रकरण का निराकरण किया गया। सुनवाई उपरांत संबंधित अतिक्रमण हटाने के आदेश पारित किए गए। आदेश के बाद सोमवार को अधारताल तहसील के राजस्व अमले तथा थाना अधारताल की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
