बीज से लेकर कटाई तक: धान के हर पड़ाव पर फसल को सुरक्षित रखने की जरूरी बातें

 भारत जैसे कृषि प्रधान देश में धान की खेती सिर्फ भोजन का साधन नहीं, बल्कि लाखों किसानों की आजीविका का आधार भी है। लेकिन बदलते मौसम, बढ़ते कीट-रोग, और असमय बारिश जैसी चुनौतियां धान उत्पादन को लगातार प्रभावित कर रही हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि किसान “बीज से लेकर कटाई तक” हर चरण में फसल की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

सही बीज का चुनाव: अच्छी फसल की नींव

फसल की सुरक्षा की शुरुआत अच्छे और भरोसेमंद बीजों के चयन से होती है। अगर हम ऐसी किस्मों के बीज चुनें जो रोगों का सामना करने में सक्षम हों, तो फसल की शुरुआत से ही बीमारी से बचाव हो सकता है. बीज बोने से पहले उसे दवाओं (फफूंदनाशी और कीटनाशी) से उपचारित करने से बीज से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।

रोपाई और प्रारंभिक वृद्धि का ध्यान

धान की रोपाई करते समय पानी का सही तरीके से प्रबंधन करना और पौधों को सही दूरी पर लगाना फसल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शुरूआती समय में खरपतवार (जंगली घास) को हटाना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि ये न सिर्फ पौधों का पोषण छीनते हैं, बल्कि कीड़ों को भी फसल तक पहुंचने का रास्ता दे सकते हैं। इस समय सही खरपतवारनाशक दवाओं और पोषक तत्वों के उपयोग से फसल मजबूत होती है और अच्छी बढ़त लेती है।

कीट और रोग नियंत्रण: समय पर निगरानी और उपचार

भारत की खेती में खासकर धान की फसल को स्टेम बोरर, पत्ती लपेटक, ब्लास्ट (भूरे धब्बे) और झुलसा जैसे रोग और कीट अक्सर नुकसान पहुंचाते हैं। इनका सीधा असर किसान की पैदावार और आमदनी पर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि किसान अपनी फसल की नियमित निगरानी करें और जैसे ही कीट या बीमारी के लक्षण दिखें, तुरंत वैज्ञानिक और कारगर उपाय अपनाएं।

भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए धानुका एग्रीटेक ने “लुसीड”, “जालवा”, “कील” और “जेडब्ल्यूएस” जैसे प्रभावशाली कीटनाशक और फफूंदनाशक उत्पाद तैयार किए हैं। इनका सही समय पर और उचित मात्रा में छिड़काव करने से फसल को रोगों और कीटों से बचाया जा सकता है। इससे न सिर्फ फसल की सेहत बेहतर रहती है, बल्कि उपज भी बढ़ती है – जो कि हर भारतीय किसान का सपना है।

फूल आने और दाने बनने की अवस्था: सबसे संवेदनशील समय

 इस समय फसल को ज्यादा पोषण और अच्छे देखभाल की जरूरत होती है। माइक्रो न्यूट्रिएंट्स (सूक्ष्म पोषक तत्व) और बायोस्टिमुलेंट्स (फसल को ताकत देने वाले उत्पाद) के इस्तेमाल से दाने की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बेहतर होती है। इसके साथ ही फफूंदनाशी दवाओं का सही समय पर इस्तेमाल करके फसल को बीमारियों से बचाया जा सकता है।

कटाई से पहले का अंतिम चरण: अनदेखी न करें

कई बार किसान कटाई के समय लापरवाही कर बैठते हैं, जिससे फसल में दाना झड़ने या बारिश से नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। उचित समय पर कटाई, कटाई से पहले नमी की निगरानी और भंडारण की तैयारी भी फसल सुरक्षा का ही हिस्सा है।

धान की अच्छी खेती के लिए सिर्फ खाद डालना या पानी देना ही काफी नहीं होता, बल्कि हर कदम पर सावधानी और समझदारी जरूरी होती है। बीज बोने से लेकर कटाई तक अगर सही योजना और देखभाल की जाए, तो फसल का उत्पादन भी अच्छा होता है, दाने की गुणवत्ता भी बढ़ती है और किसान को अच्छा मुनाफा भी मिलता है।

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड किसानों को वैज्ञानिक खेती, बेहतर उत्पाद और सही सलाह के जरिए फसल की पूरी सुरक्षा का समाधान देता है। हमारा लक्ष्य है – “इंडिया का प्रणाम हर किसान के नाम।”

Next Post

पांच वर्ष में हर गांव में सहकारी संस्था होगी , सरकार राष्ट्रीय सहकारी नीति भी लायेगी: शाह

Mon Jun 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 जून (वार्ता) केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार ने अगले पांच वर्षों में हर गांव में सहकारी संस्था के गठन का लक्ष्य रखा है और जल्द ही राष्ट्रीय सहकारी नीति की भी घोषणा की जायेगी। श्री शाह ने सोमवार को यहां अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like