जबलपुर: प्रदेश की पहली महिला माउंट एवरेस्ट विजेता मेघा परमार को विक्रम अवॉर्ड न देने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका में कहा गया कि मेघा ने माउंट एवरेस्ट के अलावा माउंट कोस्कियस, माउंट किलिमंजारो और माउंट एल्ब्रस की चोटियां भावना डेहरिया से पहले फतह की थीं, फिर भी उन्हें अवॉर्ड से वंचित रखा गया।
वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने अदालत को बताया कि 2019 में एडवेंचर गेम्स को विक्रम अवॉर्ड में शामिल किया गया था और पूर्व में एक से अधिक खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जा चुका है। जस्टिस अमित सेठ की एकलपीठ ने सरकार को दो सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने तर्क दिया कि भावना को अवॉर्ड घोषित किया जा चुका है। अदालत ने याचिकाकर्ता को सरकार के समक्ष अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता भी दी है।
Next Post
युवक पर पटके बम, एक दीवार में फटा, दूसरा फूटा नहीं
Tue Jun 10 , 2025
जबलपुर:घमापुर थाना क्षेत्र में देर रात्रि बदमाशों ने एक युवक पर बम पटक दिए। हमले में युवक बाल बाल मच गया एक बम जहां दीवार में जाकर फट गया तो दूसरा उसके पैर के पास आकर गिरा जो फूटा नहीं।पुलिस के मुताबिक तुषार केसरवानी निवासी शंकर मंदिर के सामने सरकारी […]

You May Like
-
7 days ago
आयुक्त द्वारा निर्माणाधीन सड़क का दौरा
-
11 months ago
धार के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में दिखाया दम
-
1 year ago
वर्षाकाल में बायपास पर यातायात न हो बाधित
-
1 month ago
राशिफल-पंचांग : 15 जून 2026