जबलपुर:घमापुर थाना क्षेत्र में देर रात्रि बदमाशों ने एक युवक पर बम पटक दिए। हमले में युवक बाल बाल मच गया एक बम जहां दीवार में जाकर फट गया तो दूसरा उसके पैर के पास आकर गिरा जो फूटा नहीं।पुलिस के मुताबिक तुषार केसरवानी निवासी शंकर मंदिर के सामने सरकारी कुँआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह फल मंडी में काम करता है।
देर रात घर से मामा मनोज गुप्ता के पास दुकान की चाभी लेने जा रहा था जैसे ही वंशिका पार्लर की बाजू वाली गली में पहुँचा उसी समय पीछे से नीले कलर की एक्सिस गाड़ी में कृष तामिया व करण आये। कृष तामिया सुअरमार बम फेका जो दीवाल में लगा एक बम उसके पैर में लगा जो फूटा नहीं, दोनों भागते हुये बोले कि आज तो बच गया दुबारा मिला तो जान से खत्म कर देगे। पुलिस ने रिपोर्ट पर कृष तामिया, करण के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
