छत्तीसगढ़ में बस के ट्रेलर से टकराने से छह लोग घायल

कोरबा 02 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार को एक यात्री बस के सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा जाने से बस में सवार छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि गढ़वा से रायपुर जा रही बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में बस में सामने की सीट पर बैठा एक यात्री फंस गया उसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा में भर्ती कराया गया है। घायलों में से दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। बस मालिक ने दूसरी बस की व्यवस्था की और बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Next Post

भाजपा ने लोगों को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा :‘आप’

Wed Jul 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हर क्षेत्र में विफल करार देते हुए बुधवार को कहा कि दिल्ली की सत्ता में आने के पांच महीने के अंदर ही जनता को परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। ‘आप’के वरिष्ठ नेता […]

You May Like