
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर दीगोद गांव के पास एक आर्टिका कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बदरवास के गल्ला व्यापारी पीयूष गोयल, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए। तीनों को बदरवास स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीयूष गोयल अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कार से शिवपुरी से बदरवास लौट रहे थे। इसी दौरान दीगोद गांव के पास उनकी कार आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार में फंसे परिवार को बाहर निकाला। घायलों को बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।
