नुक्कड़ नाटक व रैली के माध्यम से दिया जागरूकता संदेश

ग्वालियर: नेहरू युवा केंद्र एवं यातायात पुलिस ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं ने यातायात नियमों की बारीकियाँ सीखीं। साथ ही नुक्कड़ नाटक व रैली के माध्यम से यातायात जागरूकता का संदेश दिया। शासकीय विज्ञान महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुए प्रशिक्षण में 200 युवाओं को विस्तारपूर्वक यातायात नियम समझाए गए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य बी पी एस जादौन, डीएसपी यातायात श्री अजीत सिंह चौहान, नेहरू युवा केंद्र की ज़िला युवा अधिकारी श्रीमती नेहा जादौन, ट्रैफिक ट्रेनर जितेंद्र शर्मा उपस्थित हुए। डीएसपी चौहान ने इस अवसर पर कहा कि यदि युवा यातायात नियमों के पालन के प्रति सतर्कता बरतेंगे तो निश्चित ही दुर्घटनाओं में कमी आयेगी।ज़िला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत युवाओं को प्रशिक्षण एवं ट्रैफिक चौराहों पर ट्रैफिक संचालन कर आमजन को जागरूक कर रहे है।

प्रशिक्षण के उपरांत युवाओं ने महाविद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को जागरूक किया साथ ही महाविद्यालय के परिसर से विवेकानंद चौराहा तक रैली भी निकाली। रैली में युवाओं ने तख़्तियों व पोस्टर लेकर यातायात नियमों के पालन करने की अपील व आमजन को जागरूकता के लिए पेम्प्लेट भी बाँटे गये। साथ ही यातायात का उल्लंघन करने वाले लोगों से अपील की गई थी कि वे अपनी व दूसरों की सुरक्षा के लिये यातायात नियमों का अवश्य पालन करें।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राध्यापक प्रो. दीपा यादव व प्रो. सीमा शर्मा तथा नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम सहायक श्री तुषार वर्मा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक निखिल कुशवाह, अरविंद कुशवाह, सोनू खटिक, शिवम्, अंजलि , नंदिनी, संतोष व अन्य युवा सदस्य उपस्थित हुए ।

Next Post

प्रचंड पुरुषार्थी प्रशासक हैं योगी आदित्यनाथ : अवधेशानंद गिरी

Tue Jan 21 , 2025
महाकुम्भ नगर, 21 जनवरी (वार्ता) जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज ने महाकुम्भ 2025 के भव्य और सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तुलना प्राचीन भारत के महान शासकों हर्षवर्धन और विक्रमादित्य से […]

You May Like