बुधवारा के पुराने मटन-मार्केट तोडऩे गई जेसीबी पर चढ़े लोग

 

नवभारत न्यूज

खंडवा। मंगलवार को मटन मार्केट हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को लौटना पड़ा। लोग विरोध करते हुए जेसीबी पर चढ़ गए। लोगों ने वहां का रास्ता रोक दिया। इस मार्केट को काफी पुराना बताया गया है।

खंडवा के बुधवारा बाजार में मटन मार्केट हटाने गई नगर निगम के अमले को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटा रही मशीन पर लोग चढ़ गए। जमकर हंगामा भी किया। हंगामा बड़ा तो नगर निगम के अधिकारी बिना अतिक्रमण हटाए मौके से वापस लौट गए।

मार्केट न तोडऩे की चेतावनी

विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि, शहर के बुधवारा बाजार में बरसों पुराना मटन मार्केट को तोडऩे के लिए आज निगम का आमला पहुंचा था। वहां लोगों की भीड़ लग गई। कांग्रेस पार्षद इकबाल कुरैशी भी आ गए। अधिकारियों को मटन मार्केट नहीं हटाने की चेतावनी दी। वहां मौजूद भीड़ ने जमकर हंगामा किया। लोग निगम की जेसीबी पर खड़े हो गए। दस्ते का रास्ता रोक दिया। विरोध बढ़ा तो निगम के अधिकारी बिना कार्रवाई के लौट गए।

निगम का मार्केट है ये

डिप्टी कमिश्नर सचिन सितोले ने बताया कि ये नगर निगम का मटन मार्केट है। वह काफी पुराना है। जिसे तोड़ा जा रहा है। इसके बाद यहां नई दुकानें बनाई जाएंगी। कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। उन्हें अभी समझाइए दी गई है। जल्द फिर से कार्रवाई करेंगे।

 

नई दुकानें हमें ही दी जाएं

 

विरोध कर रहे लोगों व पार्षद इकबाल कुरैशी का कहना है कि, का कहना है ये बरसों पुराना मटन मार्केट है। अगर इससे तोड़ दिया जाएगा, तो लोगों को रोजी रोटी का संकट आ जाएगा। हम चाहते हैं की मार्केट को तोडक़र जो दुकानों नई बनाई जाएंगी। वे दुकानें उन्हें ही दी जाएं,जिनकी दुकानें फिलहाल संचालित हो रही हैं।

Next Post

सुलगांव में गैस री-फीलिंग का अवैध कारखाना मिला

Tue Feb 18 , 2025
खंडवा में दो साल पहले हो चुके हैं विस्फोट और तीन मौतें,उज्ज्वला से दौड़ रहे थे वाहन   नवभारत न्यूज खण्डवा। जिले की अंतिम सीमा पर बसे सुलगांव में गैस री-फीलिंग का बड़ा अवैध कारोबार पकड़ा है। लंबे समय से खाद्य विभाग को शिकायतें मिल रही थीं। कलेक्टर की सख्ती […]

You May Like