मन रूपी भूत को धर्म कार्य में लगाना ही ज्ञानी पुरुषों का कार्य

भोपाल:पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा मंत्री मनोज आर एम ने बताया कि चौक मंदिर में चल रहे समयक ज्ञान प्रशिक्षण शिविर के दौरान आचार्य श्री आर्जवसागर महाराज ने शांति सुख का अचूक उपाय बताते हुए ओम योग ध्यान की कक्षा के दौरान बताया कि व्यक्ति का मन बड़ा ही चंचल बंदर के समान है उसे एकाग्र करने के लिए ,स्थिर बनाने के लिए हमें ज्ञान ध्यान में लीन होना होगा ।

मन को कभी खाली मत छोड़ना क्योंकि खाली मन भूतों का डेरा होता है अतः मन रूपी भूत को धर्म कार्य में लगाना ही ज्ञानी पुरुषों का कार्य है। जिसके माध्यम से पाप से दूर हो समता और ज्ञान की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख शांति की अनुभूति होती है। सारे जगत से भागते मन से ना तो ध्यान होता है और ना ही कर्मों का नाश इसलिए अपने मन को स्थिर बनाओ।

Next Post

शिवपुरी में तीन मंजिला इमारत से गिरा मजदूर, मौत

Sat May 17 , 2025
शिवपुरी: थीम रोड स्थित राम स्टील के पीछे निर्माणाधीन इमारत में एक मजदूर की गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्वालियर जिले के किला गेट थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय नरेन्द्र उर्फ बट्टन राय के रूप में हुई है। वह इमारत में पुट्टी का काम कर रहा था और […]

You May Like