आष्टा। परमात्मा की राह पर चलकर विश्व कल्याण का संकल्प लेना ही जीवन की सच्ची सार्थकता है. स्थानीय बह्मकुमारीज सेवाकेंद्र शान्ति सरोवर में समारोह आयोजित किया गया. जिसमें ब्रह्माकुमारी शिल्पा दीदी ने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा और मानवता के उत्थान के लिए समर्पित किया. शिल्पा दीदी ने मन, वचन और कर्म से पवित्र जीवन जीने और परमात्मा की श्रीमत पर चलकर समाज सेवा करने का दृढ़ संकल्प लिया. इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, पार्षद रवि शर्मा उपस्थित रहे.
विश्व कल्याण का संकल्प लेना ही जीवन की सच्ची सार्थकता
