नपा के अतिक्रमण विरोधी अभियान से हड़कंप

आष्टा। स्थानीय प्रशासन के निर्देशानुसार सोमवार कन्नौद रोड़ एवं अलीपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओं मुहिम चलाई गई. जिसके तहत रोड़ के किनारे गुमठी, स्थायी ठेलों, गैरेज की दुकानों को सख्ती से हटाया गया.

सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि यातायात को सुगम बनाने एसडीएम नितिन टाले के निर्देश पर अतिक्रमण अमले द्वारा अतिक्रमण मुहिम प्रारंभ की है. जो मुख्य मार्गों पर किए गए अवैध सामग्री रखकर, गुमठी, ठेला इत्यादि रखकर तथा झोपड़ीनुमा दुकान से अतिक्रमण किया गया है. ऐसे अतिक्रमण हटाकर यातायात को सुगम बनाया जा रहा है. गौरतलब है कि नगर की सर्कुलर रोड़ हो या फिर बाजार, हर जगह अतिक्रमण की समस्या है. दुकानदार सामान को कई फुट बाहर तक लगा लेते हैं. मार्ग के दोनों ओर अतिक्रमण के चलते सड़क काफी संकरी हो जाती है. राहगीरों एवं वाहनों के निकलने को स्थान नहीं मिलता और जाम के हालात बन जाते हैं. ऐसे में राहगीर परेशान होते हैं. अमले में अतिक्रमण प्रभारी कैलाश घेंघट, स्वच्छता प्रभारी विनोद सांगते, पप्पू खरे, रमेश यादव, गोलू घेंघट मौजूद थे.

 

 

Next Post

अस्पताल में पिता-पुत्र पर हमला: स्वास्थ्यकर्मियों ने किया काम बंद, एएसपी को ज्ञापन; समझाईश के बाद काम पर लौटे

Tue Nov 18 , 2025
सीहोर। बीती रात जिला अस्पताल में उस वक्त अफरातफरी और दहशत का माहौल निर्मित हो गया जब वहां पहुंचे कुछ युवकों ने अस्पताल के एक कर्मचारी और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी. अस्पताल की चौकी में मौजूद एकमात्र नगर सैनिक के सामने युवकों द्वारा मारपीट की […]

You May Like