नयी दिल्ली, 07 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी में भी तेजी देखी गयी जबकि गेहूं के भाव लगभग अपरिवर्तित रहे। खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 14 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,851 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,794 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे का भाव चार रुपये बढ़कर 3,282 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।
सप्ताह के दौरान चना दाल की औसत कीमत 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मसूर दाल नौ रुपये और तुअर दाल आठ रुपये महंगी हुई। उड़द दाल नौ रुपये की नरमी रही। मूंग दाल के दाम में कोई साप्ताहिक बदलाव नहीं देखा गया।
बीते सप्ताह सरसों तेल की कीमत 109 रुपये और पाम ऑयल की 102 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 94 रुपये और सोया तेल 39 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति भी 29 रुपये मजबूत हुआ। वहीं, मूंगफली तेल में 83 रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक गिरावट देखी गयी। मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव 15 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी पांच रुपये महंगी हुई। अजीत , जांगिड़
