
जबलपुर। नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर ऐतिहासिक रूप से पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में विकास के कार्य जा रहे हैं। इसी कड़ी में विजयनगर क्षेत्र में भी एक साथ 10 करोड़ रुपए के विकास कार्य बहुत तेज गति से कराई जा रहे हैं जो दीपावली के पूर्व पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिसमें सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था के साथ-साथ उद्यान निर्माण डामलीकरण, पेवर ब्लॉक लगाने के कार्यों के अलावा सिटी ब्यूटीफिकेशन के लिए पेंटिंग संबंधी कार्य शामिल हैं।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सोमवार को यहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और कहा कि जिस प्रकार से शहर के अन्य क्षेत्रों को विकसित कर मॉडल के रूप में तैयार किया जा रहा है ठीक उसी प्रकार विजयनगर क्षेत्र को भी ऐतिहासिक रूप से विकसित कर मॉडल बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एमआईसी सदस्य विवेक राम सोनकर , रजनी कैलाश साहू , अंशुल राघवेंद्र यादव, निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री जागेंद्र सिंह, संभागीय यंत्री सत्येंद्र चक्रवर्ती सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वच्छता निरीक्षक मौजूद रहे।
