नो पार्किंग में खड़े 45 वाहन जब्त 

नौदरा ब्रिज पर यातायात की कार्रवाई

 

जबलपुर। यातायात पुलिस द्वारा रोजाना ही शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। उसी क्रम में मालवीय चौक यातायात पुलिस द्वारा नौदरा ब्रिज पर मोबाइल दुकानों के सामने खड़े लगभग 45 वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया गया। मालवीय चौक डीएसपी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि नौदरा ब्रिज पर मोबाइल दुकानों के सामने सड़कों पर नो पार्किंग में वाहन खड़े रहते हैं, जिस पर कार्यवाही करते हुए 40 मोटर साइकिल एवं 5 चार पहिया वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया गया। इसके अलावा मोबाइल दुकानों के संचालकों को व्यवस्थित पार्किंग करने की समझाइश भी दी गई। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित यातायात पुलिस मौजूद रही।

Next Post

डीबीडबल्यू-303 बीज से 22 क्विंटल प्रति एकड़ निकल रहा गेहूं 

Fri Mar 21 , 2025
कृषि अधिकारियों ने गेहूं की उन्नत फसल का निरीक्षण   जबलपुर। कृषि अधिकारियों ने शुक्रवार को विकासखंड सिहोरा के अंतर्गत ग्राम गांधीग्राम के कृषक शिवबालक पटेल द्वारा की जा रही डीबीडबल्यू-303 किस्म की गेहूं की फसल का अवलोकन किया। कृषक शिवबालक पटेल ने बताया कि उन्होंने और लकी पटेल ने […]

You May Like