जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत यादव कॉलोनी में जहरीली वस्तु का सेवन करने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार यादव कॉलोनी निवासी संजीव कुमार शुक्ला (45) ने शाम लगभग 7:20 बजे अपने घर पर किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात लगभग 9:15 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मृतक ने जहरीली वस्तु का सेवन किन परिस्थितियों में और क्यों किया।
