ग्वालियर: भितरवार नगर परिषद अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने अपने निवास पर नाराज चल रहे पार्षद पति कैलाश खटीक को विधायक मोहन सिंह राठौड़ से मिलवाया। मामला पार्षद पति के बगावती तेवरों का था।प्रशासन द्वारा पूछ परख न किए जाने पर पार्षद पति कैलाश खटीक ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल लिया था। खटीक ने विधायक राठौर के दो वर्षीय कार्यकाल पर सवाल खड़े किए थे।
पार्षद पति ने आरोप लगाया था कि जब से मोहन सिंह राठौर विधायक बने हैं तब से पार्षदों की स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। कांग्रेस से वापस भाजपा में लौटे पार्षद पति खटीक ने पार्टी के सांसद और विधायक पर आरोप लगाए थे। नगर आगमन पर विधायक राठौर और पार्षद पति कैलाश खटीक के बीच इस मामले में चर्चा हुई।
नगर परिषद अध्यक्ष के निवास पर विधायक ने पार्षद पति की बात सुनी और उन्हें आश्वासन दिया कि आने वाले समय में स्थानीय प्रशासन की कोई शिकायत नहीं मिलेगी। इसके बाद पार्षद पति बोले कि अब मुझे कोई शिकायत नहीं रहेगी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित बैठक के बाद इस मामले में पूछने पर विधायक राठौर बोले कि पार्षद पति से बात मत करो, उनकी पार्षद पत्नि से बात करो। पार्षद पति खटीक के आरोप के संबध में पूछने पर विधायक राठौर ने दो टूक बात करते हुए कहा कि पार्षद पतियों से बात मत करो उनकी पार्षद पत्नी से बात करो। पार्षद पति खटीक बोले कि अब कोई नाराजगी नहीं है, विधायक मिल चुके हैं, अब कोई गिले शिकवे नहीं हैं।
