जुआ फड़ पर‌ छापा: नाल काट रहा शूटर फरार, 12 जुआरी पकड़ाए

जबलपुर: क्राईम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर आनंद कालोनी में सजे जुआ फड़ पर छापा मारकर 12 जुआरियों को पकड़ा जिनके कब्जे से 57 हजार 300 रूपये जप्त किये गये है। जबकि नाल काट रहा शूटर फरार हो गया।कोतवाली थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि आनंद कालोनी में गुड्डा जैन के मकान में सुशील कुमार कोल उफ्र शूटर नाल काटकर जुआ खिलवा रहा था, सूचना पर दबिश दी गई।

घेराबंदी कर विवेक उर्फ गोलू पटैल निवासी रानीताल, राजेश साहू निवासी यादव कालोनी जयनगर , आशीष पासी निवासी पासी मोहल्ला सदर केण्ट, आकाश यादव निवासी कछपुरा मालगोदाम, शैंकी पटैल निवासी यादव कालोनी, सुवेन्द्र जायसवाल निवासी साई कालोनी दीनदयाल, सूरज पासी निवासी रानीताल गेट नम्बर 1 के पास, दुर्गेश उर्फ मोनू रजक निवासी नरघैया, अनुज ठाकुर निवासी छोटा फुहारा दमोह नाका, रिंकू गुप्ता निवासी घड़ी चौक विजयनगर, बालचंद जैन निवासी जैन मंदिर के पास हनुमानताल, राहुल झारिया निवासी संजय नगर यादव कालोनी लार्डगंज को पकड़ा गया। जुआरी गुड्डा जैन के मकान में जुआ खेलते पाये गये सुशील कोल उर्फ शूटर जो नाल काट कर जुआ खिलवा रहा था मौके पर नहीं मिला जिसकी संलिप्ता पायी गयी।

Next Post

आधी रात को दुकान में लगी आग

Thu Apr 17 , 2025
जबलपुर:सिविक सेंटर स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान धू धूकर जलने लगा घटना की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया […]

You May Like