दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में जंगल की आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुयी

सियोल, 26 मार्च (वार्ता) दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में घातक जंगल की आग के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है, जबकि 19 अन्य घायल हो गए हैं। बुधवार को एकत्र किये गये सरकारी आकड़ों में यह जानकारी सामने आयी है।

केंद्रीय आपदा और सुरक्षा प्रतिवाद मुख्यालय के अनुसार पिछले शुक्रवार से छह क्षेत्रों में विशेष रूप से ग्योंगसांग प्रांत में मध्यम और बड़ी जंगल की आग भड़की है, जिससे कम से कम 17,534 हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई है।

अग्निशामक दल तेज और शुष्क हवाओं के कारण तेजी से फैल रही आग को काबू करने के लिए संघर्ष कर रहे थे। घायलों में से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घरों, कारखानों और सांस्कृतिक संपत्तियों जैसे प्रभावित भवनों और संरचनाओं की संख्या बढ़कर 209 हो गई, जबकि 26,000 से अधिक लोगों को निकाला जाना बाकी है।

देश की वन सेवा ने जंगल की आग के खतरे को लेकर अलर्ट को उच्चतम स्तर पर बढ़ा दिया है, जबकि हज़ारों अग्निशमन कर्मियों के साथ-साथ हेलीकॉप्टर और वाहनों को जंगल की आग से निपटने के लिए तैनात किया गया है। सेना ने भी आग से लड़ने में मदद के लिए सेवा सदस्यों और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है।

 

Next Post

खाली शराब की बोतलों से भरा कंटेनर पलटने से चालक और सहयोगी बुरी तरह घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Wed Mar 26 , 2025
दमोह:जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठक ढाबा के समीप एक कंटेनर पलटने से चालक और सहयोगी बुरी तरह घायल होने पर इलाज के लिए बटियागढ़ अस्पताल से दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिनका उपचार जारी है। ड्यूटी रत डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी द्वारा दोनों घायलों का उपचार […]

You May Like

मनोरंजन