भिण्ड में सवारियों से भरी बस खेत में पलटी, 19 लोग घायल

भिण्ड। जिले के लहार अनुभाग में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। रावतपुरा थाना क्षेत्र के जैतपुरा मोड़ के पास आलमपुर-दबोह से लहार-भिण्ड की ओर जा रही कुशवाह बन्धु बस सर्विस की सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में करीब 19 लोग घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही रावतपुरा थाना पुलिस और असवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को सहायता पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।

Next Post

दुकान से पांच लाख का कंप्यूटर सामान चोरी, चार गिरफ्तार हार्ड डिस्क, एसएसडी, रैम और प्रोसेसर बरामद; 15 दिन में चोरी करना कबूला

Fri Sep 25 , 2026
इंदौर:तुकोगंज पुलिस ने सिल्वर मॉल स्थित कंप्यूटर सामान की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब पांच लाख रुपए कीमत का कंप्यूटर हार्डवेयर बरामद हुआ है. पूछताछ में आरोपियों ने पिछले 15 दिनों के दौरान दुकान से सामान […]

You May Like