इन्फोमेरिक्स ने शुभम जैन को ग्रुप सीईओ किया नियुक्त

मुंबई, 12 जून (वार्ता) प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इन्फोमेरिक्स वैल्यूएशन एंड रेटिंग लिमिटेड ने श्री शुभम जैन को इन्फोमेरिक्स रेटिंग्स का ग्रुप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है।
कंपनी ने आज यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि यह नियुक्ति नौ जून से प्रभावी हो गयी है। विकास के अगले चरण की अगुआई करने के लिए यह नियुक्ति की गई है। श्री जैन के पास क्रेडिट रेटिंग, रणनीति और फिनटेक इनोवेशन में करीब दो दशकों का अनुभव है।
श्री जैन पहले इकरा लिमिटेड और क्रेडएवेन्यू (अब यूबी) में नेतृत्व की भूमिकाओं से जुड़े थे। उन्होंने इकरा में समूह मुख्य रणनीति अधिकारी के रूप में कार्य किया, जिसमें रियल एस्टेट, बुनियादी ढांचा, निर्माण और स्वास्थ्य सेवा सहित विविध क्षेत्रों का प्रबंधन किया और एक प्रमुख फिनटेक प्लेटफॉर्म क्रेडएवेन्यू में मुख्य व्यवसाय अधिकारी के रूप में उन्होंने बुनियादी ढांचे और रियल एस्टेट क्षेत्रों के लिए ऋण प्लेटफॉर्म लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया की वापसी पर स्मिथ खुश

Thu Jun 12 , 2025
लंदन, 12 जून (वार्ता) आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के पहले दिन आस्ट्रेलिया की पहली पारी में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले स्टीव स्मिथ ने कहा कि लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरने के बाद उनकी टीम की वापसी सराहनीय है। स्मिथ ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल […]

You May Like