फिल्म थामा के साथ दिवाली पर बड़ी रिलीज़ मिलना बेहद खास एहसास : आयुष्मान खुराना

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना का कहना है कि फिल्म थामा के साथ दिवाली पर बड़ी रिलीज़ मिलना उनके लिये बेहद खास एहसास है।

आयुष्मान खुराना, जो बॉलीवुड में अपने दम पर एक सफल मुकाम तक पहुंचे हैं, अब वह अपने करियर की पहली दिवाली रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म ‘थामा’, जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है, 2025 की दिवाली पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

दिवाली हमेशा से बड़े सितारों और बड़ी फिल्मों की रिलीज़ के लिए खास मानी जाती रही है, और अब आयुष्मान के लिए यह मौका एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

आयुष्मान ने कहा “मेरे लिए दिवाली एकजुटता, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का पर्व है। हर साल मेरी परंपरा होती है कि मैं अपने परिवार के साथ थिएटर जाकर दिवाली पर कोई फिल्म देखूं। यह मेरे लिए सबसे बड़ा सिनेमाई अनुभव होता है।”

आयुष्मान ने कहा,“थामा के साथ पहली बार मेरी कोई फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है, और यह मेरे करियर की सबसे बड़ी रिलीज है। यह जानकर बेहद खास लगता है कि मेरी फिल्म त्योहार के इस खुशी भरे माहौल में लोगों को हँसी और खुशी देने का जरिया बन सकती है।”

आयुष्मान ने बताया कि पूरी टीम इस फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है:“मैं थामा के लिए अपना सब कुछ दे रहा हूं। मेरे प्रोड्यूसर दिनेश विजान, अमर कौशिक, डायरेक्टर आदित्य सर्पोटदार और पूरी टीम हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने में जुटे हैं ताकि यह फिल्म हर किसी के लिए एक यादगार अनुभव बने।”

फिल्म थामा में आयुष्मान खुराना पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे, जो 2025 की सबसे ताज़ा ऑन-स्क्रीन जोड़ी बन सकती है।

Next Post

आमार बॉस ने तीन सप्ताह में कमाए 3.27 करोड़ रुपए

Wed May 28 , 2025
मुंबई, (वार्ता) फिल्म आमार बॉस ने तीन सप्ताह में 3.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। विंडोज़ प्रोडक्शन की आमार बॉस, जिसका निर्देशन नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने किया है, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खूब लुभा रही है, जिसने महज तीन सप्ताह में 3.27 करोड़ की रुपए […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।