ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के तत्वावधान में मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का शुभारंभ महादजी सिंधिया खेल परिसर में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 संभागों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. विवेक बापट और विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक महक सिंह मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गुना और छतरपुर संभाग की टीमों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों में गुना, रीवा, छिंदवाड़ा और इंदौर की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में जगह बनाई। शनिवार, 31 अक्टूबर को सुबह सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि दोपहर 3 बजे प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा।
प्रतियोगिता के आयोजन में ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न खेल अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनमें डॉ. रामगोपाल आर्य, डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. एलएनओ आर्य, डॉ. लखविन्द्र सिंह, डॉ. अरविंद शर्मा, डॉ. त्रिलोक सिंह चाहर, डॉ. प्रमोद सिंह नरवरिया, डॉ. हरेंद्र सिंह सिकरवार, डॉ. अंशु रानी, डॉ. दिवाकर पाल, डॉ. सुदीप यादव, डॉ. मनोज राना, डॉ. पंकज आर्य, नीरज सिंह गुर्जर, उमेश सिंह, संजीव सिंह, मैथिलीशरण त्रिपाठी और रफीक कुरैशी उपस्थित रहे।
इसके अलावा विभिन्न संभागों से आई टीमों के कोच, मैनेजर, विभाग के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और विश्वविद्यालय के कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के निदेशक डॉ. विजय मोघे ने किया। अंत में शारीरिक शिक्षा विभाग की सहायक निदेशक डॉ. ज्योति गुर्जर ने आभार व्यक्त किया।
