हनुमानजी की पूजा करने और प्रसाद बांटने पर गई कर्मचारी की नौकरी! सीएमएचओ पर लगे गंभीर आरोप, करणी सेना ने खोला मोर्चा

ग्वालियर। ग्वालियर के सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर के खिलाफ श्री राजपूत करणी सेना ने मोर्चा खोल दिया है। करणी सेना ने जातिगत भेदभाव, कर्मचारियों पर दबाव और प्रशासनिक मनमानी के आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
करणी सेना की ओर से श्याम सिंह राजावत की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सीएमएचओ डॉ. एमएस सागर के कार्यकाल में कर्मचारियों की पदस्थापना और तबादलों में पक्षपात किया जा रहा है। ज्ञापन में एएनएम आकांक्षा जाटव को ग्रामीण से शहरी क्षेत्र और सहायक ग्रेड-3 अजय सक्सेना को शहरी क्षेत्र से चिनौर भेजे जाने का जिक्र करते हुए आदेशों की जांच की मांग की गई है।
संगठन ने ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ डॉक्टरों के शहरी क्षेत्र में काम करने, आयुष्मान योजना और अस्पतालों से जुड़ी कथित आर्थिक अनियमितताओं की भी जांच की मांग की है। इसके अलावा सबसे गंभीर आरोप कर्मचारी देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर को बिना स्पष्ट कारण काम से हटाए जाने पर लगाया है, देवेंद्र ने आरोप लगाया है कि वह सीएमएचओ ऑफिस में स्थित हनुमान मंदिर की बीते 05 साल से अधिक समय से पूजा करता है। ऐसे में बीते दिनों हनुमान जी का प्रसाद खाने और बांटने पर डॉ एम एस सागर ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी और साथ ही एससी एसटी एक्ट में एफआईआर की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

Next Post

प्रदेश भर में चला साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

Sat Oct 31 , 2026
विशेष संवाददाता भोपाल। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के तहत मध्यप्रदेश पुलिस ने अक्टूबर में प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर नागरिकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों के जिम्मेदार इस्तेमाल को बढ़ावा देने के साथ साइबर अपराधों की रोकथाम में […]

You May Like