पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई

ग्वालियर: सेवानिवृत्ति उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखे, जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। सेवानिवृत्ति के बाद पुलिसकर्मी समाजसेवा से जुड़े, जिससे अपने नौकरीकाल में किये गये कार्यों का अनुभव वह दूसरों से साझा कर उन्हें लाभ दिला सकें। यह बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए 5 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई देते हुये कही।

रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुये पांच पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। सेवानिवृत हुये कर्मचारियों में अखिलेश भार्गव वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आरएफएसएल, रामेश्वर शर्मा उप निरीक्षक, हरिराम सउनि, राजेन्द्र सिंह सउनि, सोने सिंह सउनि शामिल हैं। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह, सूबेदार स्मृति दौहरे, मुख्य लिपिक नरेन्द्र तुनिया उपस्थित रहे।

Next Post

24 घंटों में 7 धमाके, पुलिस स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर हमला

Mon Dec 1 , 2025
बलूचिस्तान में 24 घंटों में 7 धमाके हुए हैं। इससे दहशत फैल गई है। रेलवे ट्रैक पर विस्फोट और पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड हमले हुए हैं। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रदेश में बीते 24 घंटों में 7 धमाके हुए हैं। इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक कंस्ट्रक्शन […]

You May Like