महिला चोर गैंग का पर्दाफाश

दो महिलाएं गिरफ्तार, तीन लाख का माल जब्त
इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने सिटी बसों में महिला यात्री का हैण्ड बैग चोरी करने वाली महिला गैंग का पर्दाफाश किया है. यह महिला गैंग शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों और सिटी बसों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी. पुलिस ने चोरी किए गए हैण्ड बैग और उसमें रखे तीन लाख के सोने के आभूषण जब्त किए है.पुलिस उपायुक्त नगरीय जोन-4 डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बताया कि भंवरकुआं पुलिस ने इस गैंग के आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया.

आरोपियों में ममता बाई पति राहुल तलवार के साथ सुमन शर्मा पति कार्तिक को गिरफ्तार किया है. दोनों महिलाएं इंदौर शहर में चल रही सिटी बसों में सफर कर विभिन्न इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम दे रही थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन महिलाओं का पता लगाया, जिन्होंने सिटी बसों में यात्रा करते समय महिला यात्रियों के बैग से आभूषण चोरी किए थे. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. पुलिस अब इन आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है.

Next Post

मंडी में हम्माली की आड़ में कर रहा था ड्रग्स तस्करी

Sun Feb 2 , 2025
ड्रग्स तस्कर को जावरा से किया गिरफ्तार पुलिस ने 15 ग्राम एमडी ड्रग्स की जब्त इंदौर:क्राईम ब्रांच की टीम ने जावरा की मंडी से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी मंडी में हम्माली की आड़ में ड्रग्स का कारोबार कर रहा था, जिसके संपर्क में इंदौर के कई […]

You May Like