ड्रग्स तस्कर को जावरा से किया गिरफ्तार
पुलिस ने 15 ग्राम एमडी ड्रग्स की जब्त
इंदौर:क्राईम ब्रांच की टीम ने जावरा की मंडी से एक ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी मंडी में हम्माली की आड़ में ड्रग्स का कारोबार कर रहा था, जिसके संपर्क में इंदौर के कई पैडलर थे, जिन्हें वह नशीले पदार्र्थोंं की सप्लाई करता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर उससे उसके ोतों के बारे में पूछताछ कर रही है.डीसीपी क्राईम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि अपराध शाखा को सुराग हाथ लगे थे कि एक पैडलर जावरा मंडी में हम्माली की आड़ में ड्रग्स सप्लाई कर रहा है, जिसके आधार पर क्राईम ब्रांच ने कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया.
क्राईम ब्रांच को सुराग मिला था कि शहर में राजस्थान के अलावा नीमच, मंदसौर, रतलाम और जावरा से भी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर की खेप लाई जा रही है. हाल के दिनों में पुलिस ने ऐसे आधा दर्जन बाहरी पैडलरों को गिरफ्तार किया है, जो इंदौर के ड्रग्स सप्लायरों को माल पहुंचाते थे. दो दिन पहले क्राइम ब्रांच ने आजाद नगर इलाके से असीम खान नामक ड्रग्स पैडलर को 15 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने बताया कि वह जावरा के तस्कर राजा से ड्रग्स लेकर आता है. इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने जावरा में दबिश दी और राजा को गिरफ्तार कर इंदौर ले आई. जांच में पता चला कि राजा जावरा मंडी में हम्माली का काम करता है, लेकिन उसकी आड़ में बड़े पैमाने पर ड्रग्स सप्लाई करता था. वह इंदौर के कई ड्रग्स पैडलरों को एमडी ड्रग्स की खेप पहुंचाता था.
आरोपी को रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ
क्राईम ब्रांच पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उसके नेटवर्क और अन्य तस्करों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान ड्रग्स की बड़ी खेप और उसके अन्य साथियों के बारे में अहम जानकारियाँ मिल सकती हैं
