जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत शोभापुर तिनपुलिया के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वे किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को ट्रैकमैन उमेश यादव 33 वर्ष निवासी पटेल नगर महाराजपुर ने सूचना दी कि बीती रात रात्रि 10-15 बजे शोभापुर अधारताल के बीच तिनपुलिया के पास अज्ञात युवक लगभग 45 वर्ष की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये गये जिस पर मृतक की शिनाख्त लखन लाल रजक 30 वर्ष निवासी व्हीकल मोड व्हीएफजे के रूप में हुई है।
