नयी दिल्ली 13 नवंबर (वार्ता) रेल भवन में शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस दिया मनाया गया। इस मौके पर रेलवे अधिकारियों ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके असाधारण योगदान को याद किया।
इस मौके पर रेलवे अधिकारियों ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध भगवान बिरसा मुंडा के साहसी प्रतिरोध, आदिवासी समुदायों के अधिकारों, गरिमा और कल्याण की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को याद किया।
गौरतलब है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर हर साल 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। जनजातीय गौरव दिवस का पालन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य योगदान की याद दिलाता है और भारत की समृद्ध आदिवासी विरासत के प्रति राष्ट्रीय गौरव, एकता और सम्मान की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम का समापन भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, साहस और अमर विरासत को सामूहिक श्रद्धांजलि के साथ हुआ।
इस समारोह में रेलवे बोर्ड के सदस्य (टीआरएस), सदस्य (वित्त) और सदस्य (इन्फ्रा) उपस्थित थे। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (डीजी), सचिव और रेल मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।
