नया बिजलीघर बनाना सरकार के वश में नहीं: अखिलेश

लखनऊ, 22 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तंज कसते हुये कहा कि बिजली के नये संयंत्र लगाना सरकार के वश की बात नहीं है।

श्री यादव ने एक्स पर लिखा, “ बिजली के नये प्लांट लगाना तो आपके बस में था नहीं, न ही आपकी तंग सोच में। मुँह से ये कह ही देते ‘3×660 सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट’ तो गर्मी में झुलसते प्रदेशवासियों को सुनकर ही थोड़ी राहत मिल जाती।”

उन्होने कहा , “ भाजपा के कुराज में उप्र में बिजली की सिर्फ़ ‘माँग’ बढ़ रही है या ‘दाम’ बढ़ रहे हैं, सप्लाई-आपूर्ति नहीं।

भाजपा राज, यूपी ख़स्ताहाल।” उन्होंने अपने संदेश के साथ स्मार्ट नगर, लखनऊ, राजधानी, उत्तर प्रदेश शब्द भी जोड़े।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और कई जिलों से बिजली कटौती की शिकायतें मिल रही हैं। विपक्ष लगातार बिजली संकट को लेकर सरकार को घेर रहा है।

Next Post

'हूज़ योर गायनाक? के अभिनेता कुणाल ठाकुर ने पुरुषों की मानसिक सेहत पर रखी अपनी बात

Fri May 22 , 2026
मुंबई, 22 मई (वार्ता) अभिनेता कुणाल ठाकुर इन दिनों ‘हूज़ योर गायनाक?’ में डॉ. अर्थ धमेचा के किरदार से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। इसके साथ ही वह पुरुषों की मानसिक सेहत और समाज में पुरुषों को अपनी भावनाएं दबाने की सीख देने वाली सोच पर भी खुलकर अपनी […]

You May Like