बाबा अम्बेडकर का अपमान किसी भी सूरत में कांग्रेस नहीं करेगी सहन – कांग्रेस

ग्वालियर: बाबा अंबेडकर के खिलाफ किसी भी प्रकार की अभद्र भाषा, अनुचित बयान या टीका-टिप्पणी को कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने आज देश के महापुरुषों पर अभद्र भाषा और टीका टिप्पणी करने पर कहा कि बाबा साहेब जैसे महापुरुषों का अपमान न केवल संविधान की आत्मा पर प्रहार है, हमेशा से बाबा साहब और देश के सभी महान महापुरुषों का सम्मान करती आई है, और ऐसा कोई भी कार्य जो उनके योगदान को धूमिल करने का प्रयास करे, उसके खिलाफ जिला प्रशासन सख्त से सख्त कार्यवाही करे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब एक क्रांतिकारी विचारक, समाज सुधारक और भारत के संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे। बाबा साहेब का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। बाबा साहेब ने महिलाओं, मजदूरों तथा शोषितों के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। सबसे बड़ा योगदान उनका है भारतीय संविधान का निर्माण, जो आजादी के बाद देश को एक मजबूत, समावेशी और न्यायपूर्ण ढांचा प्रदान करता है।अगर प्रशासन इस परं ध्यान नहीं देगा और दोषियों पर सख्ती नहीं बरतेगा, तो कांग्रेस कार्यकर्ता विवश होकर सड़कों पर उतरेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Next Post

खेल से अनुशासन, टीम भावना: स्पोर्ट्स डे का भव्य समापन, विजेता प्रतिभागियों को मिला सम्मान

Wed Dec 31 , 2025
पचोर: पचोर स्थित संस्कार एकेडमी में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स डे का हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में समापन हुआ. खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.मुख्य अतिथि सांसद रोडमल नागर ने खेल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से […]

You May Like