पचोर: पचोर स्थित संस्कार एकेडमी में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स डे का हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में समापन हुआ. खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.मुख्य अतिथि सांसद रोडमल नागर ने खेल गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी विकसित करते है.
विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित ने विद्यार्थियों के उत्साह, परिश्रम एवं खेल भावना की सराहना की. विद्यालय प्रबंधन को ऐसे आयोजनों के लिए बधाई दी . विद्यालय के म्यूजिक ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना एवं मध्य प्रदेश गान की मधुर प्रस्तुति दी गई.संस्कार एकेडमी के अध्यक्ष दीपक गोयल, डायरेक्टर्स दिनेश गोयल, पंकज गोयल, विवेक शर्मा, प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा, कोऑर्डिनेटर इरशाद अहमद, कवलप्रीत एवं रियांशी गोयल ने अतिथियों को पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया.
विद्यालय समिति के डायरेक्टर एवं शासकीय चिकित्सा विभाग प्रभारी विकास शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला . समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. स्पोर्ट्स मीट में सर्वाधिक स्कोर बनाकर गांधी हाउस ने विजेता का खिताब जीता.
तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में खो-खो, कबड्डी, क्रिकेट, रेस आदि खेल गतिविधियां कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई.
खेल गतिविधियों को सुचारू संपन्न करने में विद्यालय के शिक्षक उमेश नागर, अनिल द्विवेदी, राकेश शर्मा, नितिन गोयल, विवेक गुप्ता, महेंद्र शर्मा, राखी नागर, मानसी सिंह, हंसराज गुर्जर का विशेष योगदान रहा. विद्यालय के अध्यक्ष दीपक गोयल ने आभार माना
