झाबुआ में शीघ्र आरंभ होगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शीघ्र ही इंदौर संभाग के झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा. इसका संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. यादव से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर चर्चा की.

 

कुलगुरू डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में आरंभ होने वाले मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा और जिला चिकित्सालय झाबुआ को इससे संबद्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से संबंधित आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने उनकी स्वलिखित पुस्तक ‘वक्रोक्ति’ भेंट की.

Next Post

तमिलनाडु को 1,112 करोड़ लागत से दो इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर मिलेंगे:वैष्णव

Sat Mar 15 , 2025
चेन्नई, 15 मार्च (वार्ता) केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी, रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां जेटवर्क इलेक्ट्रॉनिक्स की एक नई विनिर्माण सुविधा का उद्घाटन करते हुए घोषणा की कि तमिलनाडु को 1,112 करोड़ रुपये की लागत से दो प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर मिलेंगे। यहां से […]

You May Like

मनोरंजन