कार शो रूम का कार्यालय और वर्कशॉप सील

डायवर्शन टैक्स का लाखों रुपए बकाया

इंदौर: प्रशासन ने आज शहर के प्रतिष्ठित मारुति कार शो रूम रुकमणि मोटर्स के कार्यालय और वर्कशॉप को सील कर दिया. प्रशासन ने यह कार्रवाई डायवर्शन टैक्स जमा नहीं करने के खिलाफ की है. पहले भी नगर निगम और फायर विभाग रुकमणि मोटर्स को सील करने की कार्रवाई कर चुके है.आज जिला प्रशासन ने आज शहर के मारुति कार डीलर रुकमणि मोटर्स का शो रूम और वर्कशॉप पर ताले लगाकर सील कर दिया.

प्रशासन ने यह कारवाई डायवर्शन टैक्स का 18 लाख 41 हजार रुपए जमा नही करने के खिलाफ की है. बताया जाता है कि पूर्व में भी इसी रुकमणि मोटर्स संस्थान को नगर निगम और फायर विभाग ने अग्नि सुरक्षा साधन नहीं होने को लेकर सील किया था. आज अपर तहसीलदार कमलेश कुशवाह ने कलेक्टर के निर्देश पर डायवर्शन टैक्स वसूली को लेकर रुकमणि मोटर्स को सील करने के कार्रवाई की. कुशवाह ने बताया कि यदि पूरा टैक्स जमा नहीं किया तो कुर्की की कारवाई भी की जाएगी.

Next Post

संभागीय आयुक्त ने सहायक आयुक्त को किया निलंबित

Sat Mar 29 , 2025
श्योपुर: संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग लालजीराम मीणा को शासकीय कार्यों को निपटाने में विलंब करने सहित अनुशासनहीनता कर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विरूद्ध होकर घोर कदाचार की श्रेणी में मानते हुए तत्काल प्रभाव […]

You May Like

मनोरंजन